Hill Stations Around Kapurthala: पंजाब के कपूरथला के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं अपना डेस्टिनेशन पॉइंट

Hill Stations Around Kapurthala

पंजाब के कपूरथला के आस-पास कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जो वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन बन सकती हैं।

कपूरथला, पंजाब का एक प्रमुख शहर है, जो जालंधर के पश्चिम में स्थित है। कहा जाता है कि इस शहर का नाम इसके संस्थापक नवाब कपूर सिंह के नाम पर पड़ा। यह जगह अपनी भव्य इमारतों और खूबसूरती के कारण ‘पंजाब का पेरिस’ के नाम से भी जानी जाती है। कुछ लोग इसे राजा-महाराजाओं का शहर भी कहते हैं।

कपूरथला अपनी खूबसूरत इमारतों के लिए प्रसिद्ध तो है ही, लेकिन इसके आसपास ऐसी कई जगहें भी हैं, जहाँ आप प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिता सकते हैं।

इस जगह पर हम आपको कपूरथला के पास स्थित कुछ शानदार और मनमोहक हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहाँ आप आराम और मस्ती दोनों का आनंद ले सकते हैं।

धर्मशाला

Pic Credit :- PEXELS

कपूरथला के आस-पास घूमने की बात करें तो धर्मशाला एक बेहतरीन जगह है जहाँ की सुंदर वादियाँ मन मोह लेती हैं। यह हिमाचल प्रदेश के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। धर्मशाला को दो हिस्सों में बाँटा गया है – निचला हिस्सा धर्मशाला शहर कहलाता है और ऊपरी हिस्सा मैक्लॉडगंज के नाम से जाना जाता है। यह स्थान तिब्बती बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र है और यहाँ दलाई लामा का निवास भी है। धर्मशाला में आप त्रिउंड ट्रैक, डल झील, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम और भागसू वॉटरफॉल जैसी अद्भुत जगहों का आनंद ले सकते हैं।

दूरी – कपूरथला से धर्मशाला की दूरी लगभग 171 किलोमीटर है।

डलहौजी

Pic Credit :- PEXELS

समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित डलहौजी प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। यह भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है और यहाँ हर साल देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। डलहौजी अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहाँ के खूबसूरत नजारों में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध खज्जियार जैसी जगह को भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही डैनकुंड पीक, सतधारा वॉटरफॉल, पंचपुला और कालाटोप जैसी शानदार जगहें भी घूमने के लिए हैं।

दूरी – कपूरथला से डलहौजी की दूरी लगभग 205 किलोमीटर है।

नादौन (Nadaun Hill Station)

Pic Credit :- PEXELS

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित नादौन एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जिसे हिमाचल का छुपा हुआ खजाना भी माना जाता है। यहाँ बादलों में लिपटे ऊंचे पहाड़, घने जंगल, हरे-भरे मैदान और झील-झरने इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। नादौन का प्रसिद्ध बिलकलेश्वर महादेव मंदिर सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसका निर्माण पांडवों ने किया था। नादौन में आप ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

दूरी: कपूरथला से नादौन की दूरी लगभग 127 किमी है।

कश्मीर (Kashmir)

Pic Credit :- PEXELS

जम्मू-कश्मीर के अलावा, एक खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी है जिसे ‘कश्मीर’ कहते हैं। यह स्थान हमीरपुर का छुपा हुआ खजाना कहलाता है। बादलों से ढके ऊंचे पहाड़, हरे-भरे मैदान, घने जंगल और शांत वातावरण इसकी सुंदरता को खास बनाते हैं। यहाँ आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं और रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

दूरी: कपूरथला से कश्मीर की दूरी लगभग 147 किमी है।

अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें ।

आप हमें किसी अन्य विषय या स्थान के बारे में सुझाव दे सकते हैं और अपना प्रश्न हमें कमेंट करके बता सकते हैं। और अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो आप हमें भेज सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

6 thoughts on “Hill Stations Around Kapurthala: पंजाब के कपूरथला के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं अपना डेस्टिनेशन पॉइंट”

Leave a Comment