अगर आप भी फरवरी में अपने पार्टनर के साथ दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कर्नाटक की इन खूबसूरत और रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं।
Top Romantic Places To Visit In karnataka :- दक्षिण भारत, भारत का एक बेहद खूबसूरत और प्रमुख क्षेत्र है। इस क्षेत्र में स्थित केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक हर साल हजारों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
विशेष रूप से कर्नाटक को प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, और शानदार पर्यटन स्थलों का गुलदस्ता माना जाता है। यह राज्य भारत के टॉप 5 पर्यटन स्थलों में शामिल है, और यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां घूमना लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं होता।
फरवरी साल का वह महीना है जिसे रोमांटिक माह भी कहा जाता है, क्योंकि वैलेंटाइन वीक इसी महीने में आता है। इसी वजह से कई कपल्स इस महीने में कर्नाटक घूमने का प्लान बनाते हैं।
इस लेख में हम आपको कर्नाटक की कुछ बेहतरीन रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
गोकर्ण (Gokarna Me Ghumne Ki Jagah)
कर्नाटक की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहें
जब कर्नाटक में घूमने की सबसे सुंदर और रोमांटिक जगहों की बात होती है, तो गोकर्ण सबसे पहले दिमाग में आता है। यह एक शानदार हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है, जहां देशभर से कपल्स यादगार पलों को संजोने के लिए पहुंचते हैं।
गोकर्ण न केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि यहां के शांत और मनमोहक बीच इसे रोमांटिक गंतव्य बनाते हैं। फरवरी के महीने में यह जगह कपल्स के लिए बेहद आकर्षक हो जाती है। यहां आप शानदार रिसॉर्ट्स और विला में ठहरकर अपने सफर को खास बना सकते हैं। कुछ लोकप्रिय समुद्र तटों में शामिल हैं:
- कुडले बीच
- ओम बीच
- हाफ मून बीच
- पैराडाइज बीच
कूर्ग (Coorg Me Ghumane Ki Jagah)
पश्चिमी घाट में स्थित कूर्ग को “हिल स्टेशनों का राजा” कहा जाता है। यहां की पहाड़ियां, कॉफी के बागान और शांत वातावरण इसे प्रकृति प्रेमियों और रोमांटिक यात्राओं के लिए आदर्श बनाते हैं। फरवरी में इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। कूर्ग में कपल्स के लिए बेहतरीन घूमने की जगहें हैं:
- एबी फॉल्स
- ताला कावेरी
- तडियांडामोल पीक
मैसूर (Mysore Me Ghumane Ki Jagah)
यह भी पढ़ें: 👉 Snowfall in November: नवंबर में देखनी है बर्फबारी तो भारत की इन जगहों की करें सैर 😊
मैसूर, जिसे “कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी” कहा जाता है, अपने शाही महलों, ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत बाग-बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। इसे “पैलेस सिटी ऑफ इंडिया” भी कहा जाता है। यहां कपल्स हनीमून के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। कुछ रोमांटिक स्थान:
- मैसूर पैलेस
- कृष्णराजसागर बांध
- वृंदावन गार्डन
केम्मनगुंडी (Kemmanagundi Me Ghumane Ki Jagah)
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर एक शांत और सुरम्य जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो केम्मनगुंडी बेहतरीन विकल्प है। यह चिक्कमगलूर जिले में स्थित एक शानदार हिल स्टेशन है, जो अपनी हरियाली, झरनों और पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
- बादलों से ढके पहाड़
- घने जंगल और झीलें
- रोमांटिक मौसम और एडवेंचर एक्टिविटीज
हम्पी (Hampi Me Ghumane Ki Jagah)
अगर आप रोमांस के साथ ऐतिहासिक धरोहरों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो हम्पी आपके लिए परफेक्ट जगह है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित हम्पी अपने प्राचीन मंदिरों और अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। कुछ प्रमुख स्थल:
- विट्ठल मंदिर
- लोटस महल
- विरुपाक्ष मंदिर
- मतंगा पहाड़ी
- तुंगभद्रा बांध
इसके अलावा, आप बादामी भी घूमने जा सकते हैं, जो अपनी गुफाओं और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।
कर्नाटक में ये सभी स्थल अपने अनूठे आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। फरवरी का महीना इन स्थानों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, जब मौसम सुहावना होता है और रोमांस अपने चरम पर होता है! 🌿💑
यह भी पढ़ें: 👉 Karnataka Me Ghumne Ki Jagah: शिमला को टक्कर देती है कर्नाटक की यह खूबसूरत और अनदेखी जगह
अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें ।
आप हमें किसी अन्य विषय या स्थान के बारे में सुझाव दे सकते हैं और अपना प्रश्न हमें कमेंट करके बता सकते हैं। और अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो आप हमें भेज सकते हैं।
Related Posts
- First Wedding Anniversary: क्या आप पहली मैरिज एनिवर्सरी को बनाना चाहते हैं खास? नवंबर में घूमने के लिए रोमांटिक मानी जाती हैं ये जगहें जहां जहां आप और आपका पार्टनर बहुत मस्ती कर सकते हैं
- Rajasthan Travel: आभानेरी घूमने के बाद बीकानेर को भूल जाएंगे, सर्दियों में आप भी घूमने पहुंचें
- Hill Stations Around Kapurthala: पंजाब के कपूरथला के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं अपना डेस्टिनेशन पॉइंट
- मानसून के दौरान यात्रा करने के लिए शीर्ष 5 स्थान (Top 5 Places to Visit During Monsoon)
- तेलंगाना में मौजूद है ये 4 खूबसूरत वॉटरफॉल, एक बार आप भी जाएं जरूर | famous waterfalls in telangana
- गंगटोक में घूमने के लिए शीर्ष 10 प्रसिद्ध स्थान और करने योग्य चीजें (Top 10 Famous Places to Visit in Gangtok)
- भारत के शीर्ष 10 रोमांटिक स्थल | Top 10 Romantic Destinations in India