आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी प्रियांश आर्या ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अपनी बेहतरीन पारी के दौरान, प्रियांश का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा था।

आईपीएल 2025 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर ने अपने पहले मैच में तीन विकेट लिए। फिर दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम ने भी शानदार खेल दिखाया। अब पंजाब किंग्स के लिए एक और नए खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में धूम मचाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने पहली बार मैदान में कदम रखा और बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया।
यह भी पढ़ें: 👉 IPL 2025: नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर देखते रह गए श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह की वजह से टूटा शतक का सपना
एक ओवर में 20 रन बटोरे
प्रियांश आर्या ने पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज को चौका जड़ा। लेकिन उनका असली जलवा 5वें ओवर में अरशद खान के खिलाफ देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके अरशद के इस ओवर की पहली ही गेंद पर प्रियांश ने चौका जमा दिया। फिर तीसरी गेंद पर भी उन्होंने बाउंड्री मारी। चौथी गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। 5वीं गेंद पर फिर चौका और आखिरी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने इस ओवर में कुल 20 रन जुटाए। एक वाइड गेंद के चलते अरशद ने इस ओवर में कुल 21 रन लुटाए।
अरशद ने जीवनदान दिया था
अरशद खान ने दूसरे ही ओवर में कागिसो रबाडा की गेंद पर प्रियांश को एक जीवनदान दिया था। लेकिन ऐसा नहीं है कि प्रियांश ने सिर्फ अरशद खान के खिलाफ रन बनाए। उन्होंने तीसरे ओवर में सिराज के खिलाफ 5वीं गेंद पर छक्का लगाया और फिर अगली ही गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि, प्रियांश अपने पहले मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए। 47 रन की शानदार पारी खेलकर वह राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा था।
ओवर में 6 छक्के मार चुके
प्रियांश आर्या ने टी20 मैच में एक ओवर में 6 छक्के मारने का अद्भुत काम किया है। उन्होंने यह कमाल दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 में किया था। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ खेलते हुए, उन्होंने दिल्ली की टीम के लिए 43 गेंदों में 102 रन बनाए थे। उस मैच में यूपी की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी और पीयूष चावला जैसे अनुभवी बॉलर थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
यह भी पढ़ें: 👉 IPL 2025: श्रेयस अय्यर शतक से चूके, शशांक-प्रियांश की धमाकेदार बल्लेबाजी से पंजाब ने गुजरात को दिया बड़ा लक्ष्य









Hey everyone! ZALV88 is my new favorite. Easy to use interface and a wide selection of games, what’s not to love? Give zalv88 a try, you might just find your new lucky spot!
Hey, Indo buddies! Been kicking around on ok789id for a bit. Honestly, not bad! Selection is pretty good and I saw my favorite games. Could stand to see some more local payment options tho. Give it a whirl ya: ok789id
Hey y’all! If you’re a slot fan, Winwinslot777 is calling your name! Amazing payouts and a really cool theme. Check them out here: winwinslot777
MXN777Casino, sounds tempting, right? Lucky number and all that jazz. Gambling sites are addictive, so take it easy. Here’s to hoping you get lucky here: mxn777casino
7075game is a solid option if you’re looking for a quick game session. Easy to pick up and play, nothing crazy complicated. Have a look at 7075game.
1993betvip, eh? Trying out the VIP thing. Not bad, got a small bonus right off the bat. The site design felt a little dated to me, though. See what you think at 1993betvip.
33bmcasino? Yeah, I played there a bit. It’s a pretty straightforward casino. The website is user friendly, at least. Could use more variety when it comes to withdrawal options. Check them out for yourself: 33bmcasino.