कई बार लोग कम पैसे में घूमने की सोच में ऐसी जगहों पर चले जाते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बनती हैं। अगर आप अपनी हनीमून ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौसम का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि अच्छा मौसम आपकी रोमांटिक यात्रा को और भी यादगार बना सकता है।

गर्मियों के मौसम में शादी करने वाले जोड़े अक्सर अपने हनीमून को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे एक बढ़िया और ठंडी जगह की तलाश करते हैं। लेकिन अगर ज़रा सी भी गलती हो जाए, तो पूरा ट्रिप बिगड़ सकता है। इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच हालात थोड़े तनावपूर्ण हैं, इसलिए हनीमून की जगह चुनते वक्त और भी सावधानी की ज़रूरत है। अगर आपने सही सोच-विचार करके जगह चुनी, तो आपकी ट्रिप बहुत ही मज़ेदार हो सकती है। लेकिन अगर जल्दबाज़ी में फैसला किया, तो चिलचिलाती धूप में होटल से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: 👉 Top 10 Best Nudist Beaches Worth Experiencing in Europe :- यूरोप में अनुभव करने लायक शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ न्यडिस्ट समुद्र तट
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप गर्मियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो सोच-समझकर ही प्लान करें। नहीं तो आपका रोमांटिक सफर थकान और गर्मी से भरा हो सकता है।
राजस्थान
सबसे पहले नाम आता है राजस्थान का, क्योंकि यहां मई और जून के महीने में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है। अगर आप हनीमून पर किसी और शहर गए हैं, तो पूरा दिन कमरे में तो नहीं बैठ सकते। बाहर घूमना ही होगा, और इतनी तेज़ धूप में आपकी हालत खराब हो सकती है। यहां शाम को भी गर्मी कम नहीं होती, क्योंकि दिन की तपिश रात तक महसूस होती है। ऐसे में अगर आप हनीमून ट्रिप की सोच रहे हैं, तो गर्मी को ध्यान में रखकर ही प्लान बनाएं।
गुजरात
गुजरात भी अपनी खूबसूरती में किसी से कम नहीं है, लेकिन गर्मी के दिनों में यहां घूमना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लोग यहां मानसून के समय में ज़्यादा आते हैं, क्योंकि उस दौरान बारिश की वजह से मौसम सुहावना रहता है। लेकिन गर्मियों में, समुद्र किनारे बैठने पर भी आप पसीने-पसीने हो सकते हैं। मई-जून में यहां का तापमान भी 45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। इसलिए अगर आप हनीमून के लिए गुजरात का मन बना रहे हैं, तो एक बार और सोच लें।
हैदराबाद
हैदराबाद भी आजकल हनीमून के लिए चुनी जा रही जगहों में से एक है। लेकिन यहां भी गर्मी ने दस्तक दे दी है और तापमान पहले ही 45 डिग्री तक पहुंच गया है। आगे जाकर यह और भी बढ़ सकता है, इसका अंदाज़ा आप खुद लगा सकते हैं। ऐसे में इस तरह की गर्म जगह पर हनीमून की योजना बनाना समझदारी नहीं होगी। अगर आप गर्मियों में रोमांटिक ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो किसी ठंडी और पहाड़ी जगह का रुख करना ज़्यादा बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: 👉 Beach In MP: गर्मियों में मध्य प्रदेश वाले अपने ही राज्य में बीच का मजा उठाएं, इस खूबसूरत जगह घूम आएं









Hey everyone! ZALV88 is my new favorite. Easy to use interface and a wide selection of games, what’s not to love? Give zalv88 a try, you might just find your new lucky spot!
Been hanging at the mana88club lately. Good vibes, good times! You should check it out you might like it! mana88club
Digging Apaldocasino! Great selection of games and a really fun vibe. The bonuses are a nice touch too. Perfect for a chill night in. Join the casino fun at apaldoocasino.
Hey all, has anyone ever used 555wincom? I’m curious! Looks like a nice platform for gaming. You can check it out here 555wincom.
Yo, ee88stratus is legit! Spent some time on it and I’m digging the vibe. Worth checking out! Find it here: ee88stratus