मसूरी के पास ऐसी कई अद्भुत और आकर्षक ऑफबीट जगहें हैं, जिन्हें वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में चुना जा सकता है।
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की सैर का नाम आते ही अधिकतर लोग मसूरी का रुख करते हैं।
यह सही है कि मसूरी की सुंदरता लाजवाब है, लेकिन अक्सर लोग वहां जाकर केवल प्रसिद्ध जगहों तक ही सीमित रह जाते हैं और आसपास की अनजानी, लेकिन शानदार जगहों को नजरअंदाज कर देते हैं।
इस लेख में हम आपको मसूरी के पास स्थित कुछ बेहद खास और खूबसूरत ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।
न्यू टिहरी (New Tihari)

मसूरी के आसपास घूमने की बात करें, तो न्यू टिहरी एक शानदार और अनोखी जगह के रूप में जानी जाती है। यह उत्तराखंड का एकमात्र नियोजित शहर है, जहां भारतीय और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं।
न्यू टिहरी को दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक माना जाता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आप प्रवासी पक्षियों को भी निहार सकते हैं।
धनौल्टी (Dhanaulti)

मसूरी से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित धनौल्टी एक सुंदर और अनोखा पर्यटन स्थल है। यहां हमेशा पर्यटकों की चहल-पहल रहती है।
यहां ऊंचे पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के जंगल, झरने और झीलें धनौल्टी की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। धनौल्टी में आप दशावतार मंदिर, सुरकंडा देवी मंदिर, इको पार्क, कैंप थांगधार और चंद्रबदनी जैसे आकर्षक स्थानों की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी लिया जा सकता है।
कनाताल (Kanatal)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 78 किमी, मसूरी से 38 किमी, और चंबा से करीब 12 किमी दूर स्थित, कनाताल एक बेहद खूबसूरत और शांत पहाड़ी इलाका है। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य के चाहने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इसे “सेब के बागों की भूमि” भी कहा जाता है।
यहां आप एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं, जैसे स्काई साइकिलिंग, झूला (स्विंग), दीवार चढ़ाई (वॉल क्लाइंबिंग), और जिप लाइनिंग। इसके अलावा, यहां के प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शन करना भी यादगार अनुभव रहेगा।
लाल टिब्बा (Lal Tibba)

मसूरी के मुख्य इलाके से लगभग 5 किमी दूर, लाल टिब्बा शहर का सबसे ऊंचा और लोकप्रिय स्थान है। यह जगह पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध है।
लाल टिब्बा एक सुंदर व्यू पॉइंट है, जहां से आप हिमालय की बर्फीली चोटियों और चारों ओर फैली हरियाली का आनंद ले सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप मसूरी से स्कूटी किराए पर ले सकते हैं।
अन्य घूमने लायक जगहें
मसूरी के पास और भी कई दिलचस्प और सुंदर स्थान हैं, जहां आप घूम सकते हैं। इनमें देहरादून, ऋषिकेश, राजाजी नेशनल पार्क, और क्लाउड एंड जैसी जगहें शामिल हैं। इन स्थानों की सैर आपको एक नया अनुभव देगी।
अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें ।
आप हमें किसी अन्य विषय या स्थान के बारे में सुझाव दे सकते हैं और अपना प्रश्न हमें कमेंट करके बता सकते हैं। और अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो आप हमें भेज सकते हैं।
7 thoughts on “Best Places Near Mussoorie: मसूरी के पास में स्थित इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट 😀”