इस बार अगर आप दिवाली अपने घर पर नहीं मना रहे और कहीं और जाकर इस त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपको देश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।
भारत में दिवाली, हिंदुओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो इस बार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दिवाली को देश के सबसे बड़े पर्वों में से एक माना जाता है। पढ़ाई या नौकरी के कारण घर से दूर रहने वाले लोग दिवाली के समय अपने घर लौटते हैं ताकि वे परिवार के साथ त्योहार मना सकें।
हर घर में पूजा-अर्चना होती है और हर्षोल्लास से दिवाली मनाई जाती है। लेकिन अगर आप इस बार घर पर दिवाली नहीं मना रहे हैं और किसी नई जगह जाकर त्योहार का उत्साह देखना चाहते हैं, तो हम आपको देश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां दिवाली की रौनक आपको खास अनुभव देगी।
वाराणसी की दिवाली

दिवाली के समय पूरा उत्तर भारत एक नई दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखता है। वाराणसी की दिवाली केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहाँ की देव दीपावली बहुत चर्चित है, जिसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। कहा जाता है कि दिवाली के दिन सभी देवी-देवता गंगा नदी में स्नान करने के लिए धरती पर आते हैं। यदि इस बार आप घर नहीं जा रहे हैं तो वाराणसी जा सकते हैं।

अमृतसर
पंजाब में दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है, खासकर अमृतसर में। यहां दिवाली को ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह जी को जेल से रिहा किया गया था। स्वर्ण मंदिर की सजावट और भजन-कीर्तन दिवाली की शोभा बढ़ाते हैं।

मैसूर की दिवाली

दक्षिण भारत में भी दीपावली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मैसूर में इस त्योहार का भव्य आयोजन होता है, और यहां के मैसूर पैलेस को खूबसूरती से सजाया जाता है। दिवाली पर यहां के बाजारों की रौनक भी देखने लायक होती है। यहां के खास व्यंजनों का भी आनंद लेना न भूलें।
गुजरात की दिवाली

गुजरात में हर त्योहार बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के बाद से ही यहां त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। यहां दिवाली का मतलब नए साल की शुरुआत भी है, जिसे ‘बेस्ट वरस’ कहा जाता है। दिवाली पर गुजरात में खासतौर पर उत्सव का माहौल देखने लायक होता है।
गोवा की दिवाली

गोवा में भी दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। यहां सुंदर कैंडल्स से सजावट होती है और नरकासुर का दहन किया जाता है। यहां के रेस्टोरेंट और पब भी दिवाली की रंगीनियों से भरे रहते हैं, जो इस जगह को अनोखा अनुभव बनाते हैं।
इन शहरों में जाकर आप दिवाली के इस पर्व का अद्भुत नजारा देख सकते हैं, जो आपके दिलो-दिमाग में लंबे समय तक बसा रहेगा।