अगर आप भी किसी अनजानी और बेहद खूबसूरत घाटी की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो एक बार हिमाचल प्रदेश की इस शानदार वैली घूमने जरूर जाएं।
हिमाचल प्रदेश भारत का एक खूबसूरत और मशहूर राज्य है। कहा जाता है कि करीब 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर इस पहाड़ी राज्य का निर्माण साल 1948 में हुआ था। इसे ‘देव भूमि’ यानी भगवानों की धरती भी कहा जाता है।

हिमाचल की वादियों में कई ऐसी शानदार और दिल को लुभाने वाली जगहें हैं, जहां ना सिर्फ भारत से, बल्कि विदेशों से भी सैलानी घूमने आते हैं। हिमाचल एक ऐसा राज्य है, जहां हर मौसम में लोग घूमने का मजा लेने पहुंचते हैं।
जब भी हिमाचल प्रदेश की वादियों की बात होती है, तो अक्सर लोग स्पीति वैली, पार्वती वैली, बस्पा वैली, हब्बन वैली या पब्बर वैली का नाम लेते हैं। लेकिन बहुत कम लोग भाभा वैली की अद्भुत खूबसूरती का जिक्र करते हैं।
आज हम आपको भाभा वैली की खासियत, वहाँ की बेहतरीन खूबसूरती और इसके आसपास की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताएंगे। यकीन मानिए, भाभा वैली की वादियां देखकर आपका दिल खुशी से झूम उठेगा।
हिमाचल प्रदेश में भाभा वैली कहां है? (Where Is Bhaba Valley In Himachal)

भाभा वैली की खूबसूरती और खासियत जानने से पहले आपको बता दें कि यह हसीन घाटी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसी है। यह घाटी समुंदर की सतह से करीब 16 हजार फीट से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है।
जानकारी के लिए ये भी जान लें कि भाभा वैली, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 206 किलोमीटर, कल्पा से 50 किलोमीटर और रिकांग पिओ से सिर्फ 37 किलोमीटर दूर है। इस घाटी के आसपास का इलाका भाभा दर्रा के नाम से भी जाना जाता है।
भाभा वैली की खासियत Why Bhaba Valley Is So Famous?

भाभा वैली की खूबसूरती और खासियत जानने से पहले आपको बता दें कि यह हसीन घाटी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसी है। यह घाटी समुंदर की सतह से करीब 16 हजार फीट से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: 👉 Sangla Trip: गर्मी में दिल्ली से 3 दिन के लिए सांगला घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार 😊
जानकारी के लिए ये भी जान लें कि भाभा वैली, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 206 किलोमीटर, कल्पा से 50 किलोमीटर और रिकांग पिओ से सिर्फ 37 किलोमीटर दूर है। इस घाटी के आसपास का इलाका भाभा दर्रा के नाम से भी जाना जाता है।
भाभा वैली की खूबसूरती (About Bhaba Valley Beauty)

भाभा वैली अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेती है। यह घाटी अपने साफ-सुथरे और शांत माहौल के लिए मशहूर है। कहते हैं, रात के समय यहां आसमान में तारे ऐसे चमकते हैं जैसे आसमान खुद जमीन पर उतर आया हो।
बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नीली झीलें, झरने और बहती नदियां इस वादी की सुंदरता में और भी रंग भर देती हैं। यहां की ठंडी और ताजगी भरी हवाएं मन को सुकून देती हैं और इस जगह को और भी खास बना देती हैं।
भाभा वैली सैलानियों के लिए क्यों खास है? (Why Bhaba Valley Is Famous For Travel)

भाभा वैली पर्यटकों के लिए बेहद खास जगह है, खासकर उनके लिए जो शांत और साफ-सुथरे माहौल के साथ-साथ अनछुई जगहें घूमना पसंद करते हैं। यहां के मनमोहक नज़ारे भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।
भाभा वैली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग के लिए भी मशहूर है। कई सैलानी सिर्फ माउंटेन बाइकिंग का आनंद लेने यहां आते हैं। हालांकि, सर्दियों में यहां बर्फबारी के कारण पहुंचना कठिन हो जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग गर्मियों में भाभा वैली घूमने आते हैं।
भाभा वैली के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places Near Bhaba Valley)
भाभा वैली के आसपास कई खूबसूरत और शानदार जगहें हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। जैसे- करीब 37 किमी दूर रिकांग पिओ, वैली से थोड़ी दूरी पर तरांडा और नाथपा झाकरी डैम, और आप भाभा पास को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।









234winph’s got the hook up with tons of bonuses! I started with 300, and won 3000! I was so happy. You can find more about it here 234winph.
Yo, 090betvip! Just logged in, and the interface is slick. Seriously, easy to find my way around. Good stuff! Check it out: 090betvip
Just discovered Novapattigame and I’m hooked! So much to explore and tons of ways to win. Seriously, check it out novapattigame.
80winbet4 tem me dado sorte! Ganhei uma grana boa nas apostas de futebol semana passada. Continuarei apostando por aqui 80winbet4.
UK88betvip.com claims to be the VIP experience, so I am there for the perks! Time to put it to the test for some serious returns. See you there: uk88betvip