मथुरा-वृंदावन में होली का जश्न 40 दिन पहले ही शुरू हो जाता है। अगर आप भी इस बार भीड़भाड़ और धक्का-मुक्की से बचकर शांति से इस रंगोत्सव का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 5 मंदिरों में जा सकते हैं।
Holi Vrindavan Trip :- मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है, और वृंदावन उनकी लीलाओं का अद्भुत स्थान। यहां की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति भी है। यही वजह है कि यहां होली एक दिन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती है। मथुरा-वृंदावन और पूरे ब्रज क्षेत्र में होली अलग-अलग अनोखे अंदाज में खेली जाती है। बरसाना की लठमार होली, रंगभरी एकादशी, लड्डूमार होली, बांके बिहारी मंदिर की फूलों वाली होली और द्वारकाधीश मंदिर की पारंपरिक होली का हिस्सा बनने की इच्छा हर किसी के मन में होती है। लेकिन, यहां की भारी भीड़ के कारण कई लोग इस अद्भुत उत्सव का आनंद नहीं ले पाते।

मथुरा-वृंदावन में कई ऐसे मंदिर हैं जहां आप शांति और आनंद से भरी रंगों की होली का मजा ले सकते हैं। भले ही यहां होली का उत्सव बहुत भव्य न हो, लेकिन इसका सुकूनभरा माहौल आपको खास महसूस कराएगा। अगर इस बार आप मथुरा-वृंदावन में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं और भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो इन 5 खास मंदिरों में जा सकते हैं।
मथुरा-वृंदावन के इन मंदिरों में भी खेला जाता है रंगोत्सव

प्रेम मंदिर
वृंदावन में बाँके बिहारी मंदिर और निधि वन के अलावा प्रेम मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है। यह कोई प्राचीन मंदिर नहीं है, बल्कि हाल ही में बनाया गया है। प्रेम मंदिर को खूबसूरत सफेद संगमरमर से बनाया गया है, जो रात में रोशनी में चमक उठता है। यहाँ शाम के समय लाइट और फाउंटेन शो भी होता है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है। मंदिर में श्रीकृष्ण और राधा रानी की विभिन्न लीलाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। होली के रंगोत्सव का आनंद यहाँ भी लिया जा सकता है, जो भक्तों के लिए एक खास अनुभव होता है।

इस्कॉन मंदिर
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में होली का नज़ारा कुछ खास होता है। यहां की फूलों की होली दुनिया भर में मशहूर है। इस मंदिर में होली सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आनंद का भी अनुभव कराती है। हर दिन सुबह और शाम भजन-कीर्तन होते हैं, जो भक्तों को भक्ति और शांति की अनोखी दुनिया में ले जाते हैं।

राधा रमण
वृंदावन में होली और रंगोत्सव का आनंद राधा रमण मंदिर में भी लिया जा सकता है। इस मंदिर की स्थापना गोपाल भट्ट गोस्वामी ने की थी। राधा रमण मंदिर में राधा और कृष्ण के प्रति अनोखी भक्ति का अनुभव होता है। ऐसे में इस भक्ति के माहौल में होली और रंगोत्सव का आनंद और भी खास हो सकता है।
राधा वल्लभ

हिंदू धर्म में वृंदावन को सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का स्थल माना जाता है। यहां केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हजारों मंदिर हैं। इनमें से एक प्रसिद्ध मंदिर राधा वल्लभ है, जहां होली का आनंद भी लिया जा सकता है। अगर आप होली के दौरान वृंदावन जा रहे हैं, तो राधा वल्लभ मंदिर जरूर जाएं।
केसी घाट

वृंदावन में यमुना नदी के किनारे स्थित केसी घाट का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि यहां श्रीकृष्ण ने केसी नामक राक्षस का वध किया था। इस घाट पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यमुना की आरती होती है, जो देखने में बेहद आकर्षक और मनमोहक होती है।
द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में होली का उत्सव भी बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर का आंगन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से बड़ा है, जिससे भीड़ होने पर भी आप आसानी से बिना किसी परेशानी के होली का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें, श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में ही हुआ था। इस तरह, आप होली का मजा लेने के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के दर्शन भी कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़ा कोई सवाल हो, तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपको सही जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे।







Looking for honest reviews on Lottofy? lottofyreview seems to be a spot that could help with that. Make sure to check multiple sources before making your choice. lottofyreview
Been playing on hh555 for a bit and I’m enjoying it. The site’s easy to use, and the customer support has been responsive whenever I’ve had a question.
Gotta say, jili56 is pretty solid. Been playing for a bit and I’m enjoying the variety of games. Check it out if you’re bored! Explore here: jili56
Brlbetapp1? Curti demais a plataforma! Interface limpa e fácil de usar, e os bônus são bem generosos. Vale a pena experimentar brlbetapp1.
Dream92game, bhai! It’s pretty decent for passing the time. Kuch naya try karna hai toh dekho. Nothing groundbreaking, but fun enough. dream92game.
11aa, simple and short! Hoping their site is just as straightforward and easy to use. No one likes a cluttered interface. 11aa
11aabet, I’m always on the lookout for new betting sites. Their game selection better be extensive! I get bored easy. 11aabet
Yo! So I signed up for 6gbetvip recently. The VIP perks are kinda cool, higher limits and stuff. If you’re a high roller, it might be up your alley. Check it out for yourselves 6gbetvip.