जून का महीना आते ही जैसे ही गर्मी तेज़ होती है, कपल्स ठंडी-ठंडी हवा और ठंडे मौसम में घूमने का मन बनाते हैं। हम आपको भारत की कुछ बेहद खूबसूरत और प्यार भरी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सुकून और रोमांस दोनों का मज़ा ले सकती हैं।
जून का महीना ऐसा होता है जब देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने पूरे तेवर में होती है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए ठंडी जगहों की ओर रुख करते हैं।
बाकियों की तरह कपल्स भी इस महीने में घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। वे ऐसी जगहों की खोज करते हैं, जहां मौसम ठंडा हो और माहौल रोमांटिक। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ जून की तपती गर्मी से दूर कहीं सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।
इन ठिकानों की सबसे खास बात ये है कि यहां न सिर्फ ठंडी-ठंडी हवाएं चलती हैं, बल्कि भीड़-भाड़ भी बहुत कम होती है। यानी आप शांति से अपने रिश्ते को और गहरा बना सकते हैं।
नारकंडा (Narkanda)
अक्सर जब जून के महीने में हिमाचल घूमने की बात आती है, तो लोग शिमला, मनाली, धर्मशाला या डलहौजी जैसे वही पुराने नाम दोहराते हैं। लेकिन अगर आप भीड़भाड़ से दूर, कुछ शांत और नया देखना चाहते हैं, तो इस बार नारकंडा की ओर रुख करें।
नारकंडा, शिमला से करीब 61 किलोमीटर की दूरी पर बसा एक प्यारा और शांत हिल स्टेशन है। गर्मियों में यहां का मौसम बहुत ही ठंडा और मन को भाने वाला होता है। यही वजह है कि कई कपल्स यहां आकर सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: 👉 नारकंडा ट्रिप पर जरूर घूमें ये खूबसूरत वॉटरफॉल – हिमाचल की छुपी हुई जन्नत | Best Narkanda Tourist Places
नारकंडा में देखने लायक खास जगहें –
- हाटू पीक – नारकंडा की सबसे ऊंची जगह, जहां से आसपास की पहाड़ियों का दिल जीत लेने वाला नज़ारा दिखता है।
- तन्नू जुब्बर झील – हरियाली से घिरी ये शांत झील पिकनिक और फोटो खिंचवाने के लिए परफेक्ट है।
- कोटगढ़ गांव – सेब के बागों और पुराने पहाड़ी घरों वाला ये गांव, शांति और सादगी का अनूठा अनुभव देता है।
- सेब के बाग – नारकंडा सेब के बागों के लिए मशहूर है। यहां की ताज़ी हवा में इन बागों के बीच घूमना किसी जादू से कम नहीं।
चोपता (Chopta)
अगर आप उत्तराखंड की भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे मसूरी या नैनीताल की बजाय किसी शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो एक बार चोपता ज़रूर जाएं। समुद्र तल से करीब 8000 फीट की ऊंचाई पर बसा यह छोटा-सा हिल स्टेशन, कुदरत से प्यार करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां से आप बर्फ से ढकी हिमालय की ऊंची चोटियों का नज़ारा आराम से देख सकते हैं। जून के महीने में यहां का मौसम बेहद ठंडा और तरोताज़ा करने वाला होता है। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर यहां रोमांचक एक्टिविटीज़ का भी मजा ले सकते हैं।
यहां की खास जगहें –
- देवरिया ताल – पहाड़ों के बीच शांत और साफ पानी की झील
- तुंगनाथ मंदिर – दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर
- चंद्रशिला ट्रेक – सूर्योदय और हिमालय देखने के लिए बेस्ट ट्रेक
- सारी गांव – लोकल संस्कृति और सादगी से भरा एक सुंदर गांव
पेलिंग (Pelling)
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की खूबसूरत वादियों में कई ऐसी शानदार और दिल को छू लेने वाली जगहें हैं, जो जन्नत जैसी लगती हैं। अगर आप जून के महीने में अपने जीवनसाथी के साथ सैर पर जाना चाहते हैं, तो सिक्किम में बसा पेलिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
कंचनजंगा पर्वत के पास स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन, कपल्स को दिलकश नज़ारे और शांति भरा माहौल देता है। यहां की ताजगी भरी हवा और प्राकृतिक सुंदरता के बीच, आप अपने जीवन के सबसे खास पल बिता सकते हैं। जून में यहां का मौसम बेहद सुहाना और रोमांटिक हो जाता है, जो कपल्स के लिए इसे और भी खास बना देता है।
यहां के प्रमुख घूमने लायक स्थान:
- पेमायांगत्से मठ – एक प्राचीन और शांत बौद्ध मठ, जहां आत्मिक शांति मिलती है।
- खेचेओपलरी झील – एक पवित्र झील, जिसे मनोकामना पूरी करने वाली झील भी कहा जाता है।
- रिम्बी वॉटरफॉल – प्रकृति की गोद में गिरता झरना, जो मन को ताजगी से भर देता है।
- सांगो चोलिंग मठ – ऊँचाई पर बसा यह मठ सुबह-सुबह सूर्योदय का अद्भुत दृश्य दिखाता है।
रोहड़ू (Roharu)
रोहड़ू हिमाचल प्रदेश का एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। शिमला और मनाली की भीड़-भाड़ से दूर, रोहड़ू अपनी शांत और स्वच्छ हवा के लिए प्रसिद्ध है। यहां के बादलों से ढके ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, झील और झरने इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं। रोहड़ू में आप अपने साथी के साथ रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। जून के महीने में यहाँ का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है।
मुख्य दर्शनीय स्थल –
- चिरगांव
- चांशल पहाड़ियाँ
- शिकरू देवता मंदिर
- सेब के बाग़
यह भी पढ़ें: 👉 भारत का सबसे छुपा हुआ हिल स्टेशन – ख़ूबसूरती में ऋषिकेश और नैनीताल को भी पीछे छोड़ दे 😊









Yo! Deals are my weakness, haha! Found hello88discount and, as the name suggests, it promises some sweet discounts. Gonna dig a little deeper to see if it’s legit, but the initial impression is good. Anyone else tried it yet? Find the discounts here: hello88discount
Heard Gacor108Slot is where the ‘gacor’ is at! Worth checking out for some potentially big wins. See for yourself: gacor108slot
Yo, heard from a buddy about yaywingame. He says they’ve got some sweet deals on mobile games. Gonna give it a looksee tonight. Anyone else tried it out? Let me know what’s good! Hit up yaywingame for yourself!
Lottery 92? Sounds interesting! I might try my luck. Check their website lottery 92.
Took a peek at ZX88COM. It’s a solid option. Nothing that really blew me away, but it does the job. If you’re looking for something reliable, give it a whirl. Check it out: zx88com