Karnataka Me Ghumne Ki Jagah: शिमला को टक्कर देती है कर्नाटक की यह खूबसूरत और अनदेखी जगह

Karnataka Me Ghumne Ki Jagah: शिमला को टक्कर देती है कर्नाटक की यह खूबसूरत और अनदेखी जगह

अगर आप भी दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार इस अनदेखी जगह पर पहुंचें। इसकी खूबसूरती देखकर आप शिमला को भी भूल जाएंगे।

दक्षिण भारत देश का एक बेहद आकर्षक हिस्सा है। इस क्षेत्र के विभिन्न राज्यों में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

दक्षिण भारत का कर्नाटक राज्य भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। इसे देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां स्थित गोकर्ण, कूर्ग, हम्पी और मैसूर जैसी जगहें यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

कर्नाटक की मशहूर जगहों से हटकर केम्मनगुंडी एक ऐसा छुपा हुआ रत्न है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अपनी अद्भुत सुंदरता के कारण यह कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को कड़ी टक्कर देता है।

इस लेख में हम आपको केम्मनगुंडी की विशेषताओं और उन अनूठी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने के बाद आप शिमला जैसे हिल स्टेशनों को भी भूल जाएंगे।

केम्मनगुंडी कर्नाटक में कहां है? (Where Is Kemmanagundi In Karnataka)

केम्मनगुंडी की विशेषताओं को जानने से पहले, यह समझना आवश्यक है कि यह कर्नाटक में कहां स्थित है, जिससे वहां पहुंचना आसान हो सके। केम्मनगुंडी, कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के तरिकेर तालुक में स्थित एक सुंदर पहाड़ी क्षेत्र है, जिसे केम्मनगुंडी हिल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह चिक्कमगलूर शहर से लगभग 61 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें: 👉 Snowfall in November: नवंबर में देखनी है बर्फबारी तो भारत की इन जगहों की करें सैर 😊

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केम्मनगुंडी, मल्लेपल्ली से लगभग 22 किलोमीटर, कदुर से 41 किलोमीटर, शिमोगा से 68 किलोमीटर और कराकुची से करीब 49 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके आसपास कई अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं।

केम्मनगुंडी का इतिहास (Kemmanagundi History)

केम्मनगुंडी न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके ऐतिहासिक महत्व के कारण भी यह एक लोकप्रिय स्थान है। इसे केआर हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक रूप से, इस स्थान का नाम मैसूर के राजा कृष्णराज वोडेयार चतुर्थ के नाम पर रखा गया था।

ऐसा कहा जाता है कि मैसूर के राजा को केम्मनगुंडी की प्राकृतिक सुंदरता इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे अपने ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में विकसित किया। समय के साथ, यह स्थान एक आकर्षक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध हो गया।

केम्मनगुंडी की खासियत (Why Kemmanagundi Is Famous)

कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक, केम्मनगुंडी, समुद्र तल से 1,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसे न केवल चिक्कामगलुरु बल्कि पूरे कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना माना जाता है।

यहां के ऊंचे-ऊंचे बादलों से ढके पहाड़, घने जंगल और झील-झरने इसकी सुंदरता को और निखारते हैं। केम्मनगुंडी का शांत और स्वच्छ वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इसे एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी कहा जाता है।

पर्यायकों के लिए जन्नत है केम्मनगुंडी (Kemmanagundi Is Famous For Travel)

सर्दी और मानसून के मौसम में इसकी सुंदरता अपने चरम पर होती है, जिससे इसकी तुलना प्रसिद्ध हिल स्टेशनों जैसे शिमला से भी की जाती है।

प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी खास है। यहां ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियां बेहद लोकप्रिय हैं। साथ ही, इसकी ऊंचाइयों से शानदार फोटोग्राफी का भी आनंद लिया जा सकता है।

केम्मनगुंडी में घूमने की जगहें (Kemmanagundi Famous Places)

केम्मनगुंडी की हसीन वादियों में कई शानदार और मनमोहक स्थान हैं, जहां घूमने के बाद हर कोई आनंदित हो उठेगा। यहां आप जेड पॉइंट, रॉक गार्डन, हेब्बे फॉल्स, कलहट्टागिरी फॉल्स और भद्रा टाइगर रिजर्व जैसी अद्भुत जगहों की सैर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि केम्मनगुंडी की यात्रा का आदर्श समय नवंबर से मार्च तथा अगस्त से सितंबर तक माना जाता है। आप यहां अपने परिवार, दोस्तों या जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें ।

आप हमें किसी अन्य विषय या स्थान के बारे में सुझाव दे सकते हैं और अपना प्रश्न हमें कमेंट करके बता सकते हैं। और अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो आप हमें भेज सकते हैं।

Related Posts

यह भी पढ़ें: 👉 भारत की पहली ऐसी ट्रेन जो चलती है पानी में तैरते हुए, यात्रियों को मिलती है गजब की सुविधा, टिकट रेट भी हैं कम

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “Karnataka Me Ghumne Ki Jagah: शिमला को टक्कर देती है कर्नाटक की यह खूबसूरत और अनदेखी जगह”

Leave a Comment