Best Places To See Snowfall In February: हिमालय की हसीन वादियों में जब बर्फबारी होती है, तो देश अन्य हिस्सों से लोग घूमने के लिए पहाड़ों में पहुंच जाते हैं। लाइव बर्फबारी देखना और एन्जॉय करना कई लोगों का सपना होता है।
जब बर्फबारी में घूमने की बात आती है, तो कई लोग सोचते हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी सिर्फ जनवरी में होती है। लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां फरवरी के आखिर तक भी बर्फबारी का मज़ा लिया जा सकता है।
अगर आप जनवरी में बर्फबारी देखने से चूक गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां फरवरी में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी होती है। इन जगहों की खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा!
केलांग में बर्फबारी (Snowfall In Keylong)
हिमाचल प्रदेश में कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जहां जनवरी से फरवरी के बीच जबरदस्त बर्फबारी होती है। स्पीति वैली, नारकंडा और काजा जैसी जगहें बर्फ के लिए मशहूर हैं, लेकिन केलांग की बात ही अलग है।
केलांग समुद्र तल से करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर बसा है और यहां फरवरी के आखिर तक बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। यहां पहुंचना भी बहुत आसान है। आप मनाली से सिस्सू घूमते हुए केलांग पहुंच सकते हैं। रास्ते में अटल टनल का नजारा भी ले सकते हैं।
केलांग में बर्फबारी के साथ-साथ स्नो एक्टिविटी का आनंद लेना आपके सफर को और खास बना देगा।
यह भी पढ़ें: 👉 कश्मीर की सफेद पहाड़ियों में स्वर्ग गुलमर्ग (Gulmarg) :- ऐसी जगह जहाँ से आपको आने का मन करेगा।
औली में बर्फबारी (Snowfall In Auli)
अगर आप हिमाचल से बाहर निकलकर उत्तराखंड की खूबसूरत बर्फीली वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो औली जरूर जाएं। यह उत्तराखंड का एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां फरवरी के आखिर तक बर्फबारी होती रहती है।
औली में ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के घने पेड़, और झील-झरने इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। इसे उत्तराखंड का “मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है। औली सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि मजेदार स्नो एक्टिविटीज के लिए भी मशहूर है। यहां आकर नंदा देवी पीक, त्रिशूल चोटी और औली झील घूमना बिल्कुल न भूलें।
गुलमर्ग में बर्फबारी (Snowfall In Gulmarg)
अब अगर बात करें जम्मू-कश्मीर की, तो बर्फबारी का नाम लेते ही गुलमर्ग का जिक्र जरूर आता है। गुलमर्ग फरवरी में भी बर्फ से ढका रहता है। समुद्र तल से करीब 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह सच में जन्नत का एहसास कराती है। यहां पहाड़, झीलें, और नदियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़े रहती हैं।
गुलमर्ग भी अपनी सुंदरता और बर्फ पर होने वाली एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। यहां अल्पाथेर झील, खिलनमर्ग, और बाबा रेशी की दरगाह जरूर घूमें।
यह भी पढ़ें: 👉 जम्मू और कश्मीर में घूमने लायक शीर्ष पर्यटन स्थल | Top tourist places to visit in Jammu and Kashmir
नॉर्थ सिक्किम में बर्फबारी (Snowfall In North Sikkim)
अगर आप सोचते हैं कि बर्फबारी सिर्फ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड या जम्मू-कश्मीर में ही होती है, तो ऐसा नहीं है। भारत के नॉर्थ-ईस्ट में भी फरवरी के महीने में शानदार बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है।
अगर आप फरवरी में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो नॉर्थ सिक्किम आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां भीड़-भाड़ कम होती है, और आप शांति के बीच अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। यहां स्नो एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं, जो आपकी यात्रा को और खास बनाएगी।
इसके अलावा, नॉर्थ-ईस्ट में गंगटोक, नाथुला दर्रा और अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला जैसी जगहें भी हैं, जहां आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, लेह-लद्दाख, रोहतांग दर्रा, दारचा और जंस्कर वैली भी बर्फबारी के लिए मशहूर हैं। अगर आप उत्तराखंड जाना चाहते हैं, तो मुनस्यारी और जोशीमठ जैसे स्थानों पर बर्फ से ढकी वादियों का आनंद ले सकते हैं।
अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें ।
आप हमें किसी अन्य विषय या स्थान के बारे में सुझाव दे सकते हैं और अपना प्रश्न हमें कमेंट करके बता सकते हैं। और अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो आप हमें भेज सकते हैं।
Related Posts
- First Wedding Anniversary: क्या आप पहली मैरिज एनिवर्सरी को बनाना चाहते हैं खास? नवंबर में घूमने के लिए रोमांटिक मानी जाती हैं ये जगहें जहां जहां आप और आपका पार्टनर बहुत मस्ती कर सकते हैं
- Rajasthan Travel: आभानेरी घूमने के बाद बीकानेर को भूल जाएंगे, सर्दियों में आप भी घूमने पहुंचें
- Hill Stations Around Kapurthala: पंजाब के कपूरथला के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं अपना डेस्टिनेशन पॉइंट
- मानसून के दौरान यात्रा करने के लिए शीर्ष 5 स्थान (Top 5 Places to Visit During Monsoon)
- तेलंगाना में मौजूद है ये 4 खूबसूरत वॉटरफॉल, एक बार आप भी जाएं जरूर | famous waterfalls in telangana
- गंगटोक में घूमने के लिए शीर्ष 10 प्रसिद्ध स्थान और करने योग्य चीजें (Top 10 Famous Places to Visit in Gangtok)
- भारत के शीर्ष 10 रोमांटिक स्थल | Top 10 Romantic Destinations in India
1 thought on “Snowfall In February: फरवरी में देश की इन शानदार जगहों पर मिलेगी बर्फबारी, अपनों के साथ पहुंच जाएं”