Top 10 Places to Visit January 2025: जनवरी का महीना कुछ दिनों बाद खत्म होने वाला है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस महीने देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इन जगहों में कुछ पर आपको बर्फ मिलेगी, तो कुछ पर हरी-भरी वादियां। आइए जानते हैं इन जगहों के नाम।
अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है और आप जनवरी के महीने में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें इस महीने में एक्सप्लोर किया जा सकता है। जनवरी में ये सभी जगहें बाकी महीनों के मुकाबले और भी खूबसूरत लगती हैं। यहां आपको कहीं ठंडा मौसम मिलेगा, तो कहीं सुहावना। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी जगहें दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट हैं। इनमें से कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां हर युवा लड़के और लड़कियां जाने का सपना देखते हैं। चलिए, जानते हैं इन जगहों के बारे में।

अंडमान और निकोबार आइलैंड
अगर आप गोवा के अलावा कहीं और घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अंडमान और निकोबार द्वीप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये द्वीप अपने सुंदर समुद्र तटों के लिए मशहूर है, और इस वजह से यह एक हनीमून डेस्टिनेशन भी बन गया है। अगर आप समुद्र तटों के शौकीन हैं और शांति से भरे तटों की तलाश में हैं, तो आप यहां आ सकते हैं।
इसके अलावा, अंडमान-निकोबार में खूबसूरत समुद्र तटों के साथ-साथ आप महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क, सेलुलर जेल, वाइपर आइलैंड, और चाथम सॉ मिल भी देख सकते हैं। जनवरी के महीने में आप केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, गुजरात और मध्य प्रदेश भी घूम सकते हैं।
उत्तराखंड
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहां कई पुराने मंदिर हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड अपने हिल स्टेशनों के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं और ठंड आपका पसंदीदा मौसम है, तो उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर छुट्टियां मनाने का आनंद लिया जा सकता है।
उत्तराखंड में कई प्रसिद्ध हिल स्टेशन हैं, लेकिन आप नैनीताल, औली, रानीखेत और मसूरी को देख सकते हैं। ये हिल स्टेशन बहुत खूबसूरत हैं और दुनियाभर से लोग यहां घूमने आते हैं। नैनीताल में आप यहां की सुंदर झीलों में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
राजस्थान
राजस्थान को एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जनवरी का महीना सबसे अच्छा समय है, क्योंकि इस मौसम में आप राजस्थान के पुराने किलों को आराम से देख सकते हैं। राजस्थान आकर आप अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां के प्रसिद्ध स्थानों में हवा महल, आमेर किला और मेहरानगढ़ किला शामिल हैं। राजस्थान आने पर आप रेगिस्तान में कैंपिंग और ऊंट की सवारी का मजा भी ले सकते हैं।
सिक्किम
अगर आप इस सर्दी में बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां, झरने और शांत झील देखना चाहते हैं, तो सिक्किम घूमने के लिए सबसे अच्छा हो सकता है। यहां भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी, शानदार कंचनजंगा देखी जा सकती है। सिक्किम अपने चाय के बागानों के लिए भी देश और दुनिया में मशहूर है। यहां आप “टेमी चाय बागान” में घूम सकते हैं और स्थानीय महिलाओं को चाय की पत्तियां तोड़ते हुए देख सकते हैं।
गोवा
जो लोग घूमने और नाइट पार्टी का शौक रखते हैं, उनके लिए गोवा से अच्छी जगह कोई नहीं है। गोवा दुनियाभर में अपने सुंदर समुद्र तटों के लिए मशहूर है। हर साल देश-विदेश से हजारों-लाखों टूरिस्ट्स यहां छुट्टियां मनाने आते हैं और ढेर सारी खूबसूरत यादें लेकर जाते हैं।
आपको बता दें कि चाहे हनीमून हो या नए साल का जश्न, गोवा अधिकतर लोगों की पसंदीदा जगह है। सबसे खास बात यह है कि यहां आप बिना किसी चिंता के मज़े से घूम सकते हैं। इसके अलावा, गोवा के पालोलेम बीच, बागा बीच, सैटर्डे नाइट मार्केट, और अगुआडा किला जैसी कई फेमस जगहें देख सकते हैं।
केरल
अगर आप जनवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो केरल आ सकते हैं। यह जगह अपने सुंदर समुद्र तटों, हरी-भरी पहाड़ियों और बैकवाटर्स के लिए मशहूर है। इसके अलावा, यहां के ऐतिहासिक स्मारक और चाय के बागान भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बता दें कि केरल भारत की पहली वाटर मेट्रो वाली जगह भी है। यहां पर बहुत से शादीशुदा कपल हनीमून मनाने भी आते हैं। केरल में आप एलेप्पी, कोचीन, मुन्नार, कोवलम, कुमारकोम, पलक्कड़, थेक्कडी और वायनाड जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और सर्दियां आपका पसंदीदा मौसम है, तो इस जनवरी में हिमाचल प्रदेश की सैर की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। जनवरी में आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखने को मिलेंगी, जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। यहां इन दिनों स्नोफॉल भी हो रहा है।
आप बर्फ के गोले बनाकर खेल सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, लेकिन शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, नारकंडा, कुफरी, चैल और कसौली सबसे ज्यादा मशहूर हैं। सर्दी हो या गर्मी, यहां हर मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
पुडुचेरी
चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण में स्थित पुडुचेरी अपने खूबसूरत समुद्र तटों, शांत आश्रमों, शानदार म्यूजियम और सुंदर पार्कों के लिए मशहूर है। अगर आपको लगता है कि सिर्फ गोवा, अंडमान और केरल में ही सुंदर समुद्र तट हैं, तो ऐसा नहीं है। पुडुचेरी भी अपने सुंदर और आकर्षक समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।
समुद्र तटों के पास के आरामदायक रिसॉर्ट्स यहां ठहरने और मौज-मस्ती करने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। यहां आकर आप ऑरोविले बीच, प्रोमेनेड बीच, पैराडाइज बीच, सेरेनिटी बीच, माहे बीच और कराईकल बीच देख सकते हैं। इसके अलावा, आप अरबिंदो आश्रम, लाइटहाउस, गोकिलाम्बल थिरुकमेश्वर मंदिर, फ्रेंच युद्ध स्मारक, और बॉटनिकल गार्डन भी घूम सकते हैं।
गुजरात
गुजरात अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास, हस्तशिल्प और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कुछ प्रमुख जगहें देखने के लिए हैं जैसे स्टेचू ऑफ यूनिटी, वैली ऑफ फ्लावर्स, मेज गार्डन, रण ऑफ कच्छ, द्वारका, सोमनाथ और गोपी तालाब, जिन्हें देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक स्मारक देखना पसंद है, तो जनवरी में यहां आ सकते हैं। इसके अलावा, गुजरात में कुछ खास और कम देखी जाने वाली जगहें भी हैं, जैसे लोथल, मांडवी बीच, आणंद और भावनगर, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश, जिसे अक्सर ‘भारत का दिल’ कहा जाता है, एक ऐसा राज्य है जिसे इतिहास और घूमने के शौकीन लोग जरूर देखें। यह राज्य टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। यहां के खजुराहो, सांची और बांधवगढ़ जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जो देश- विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
मध्य प्रदेश भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण स्थलों का घर है और यह इकलौता राज्य है जहां हाथ से बुनी चंदेरी सिल्क साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको वाइल्ड लाइफ का शौक है, तो यहां के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर को सफारी में देख सकते हैं।
1 thought on “Top 10 Places to Visit January 2025: अभी नहीं गया जनवरी महीना, घूमने के लिए पड़ी हैं भारत की टॉप 10 खूबसूरत जगह”