Best Places To Visit On Women’s Day: विमेंस डे महिलाओं के लिए एक खास दिन होता है। अगर आप भी इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश में घूमना चाहती हैं, तो इन जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकती हैं।

एक औरत का जीवन में क्या महत्व है, इसे शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं किया जा सकता। इसी सम्मान में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर महिलाओं की सफलता, संघर्ष और बलिदान को याद किया जाता है। महिला दिवस ऐसा अवसर होता है जब कई महिलाएं खुलकर अपनी आजादी का जश्न मनाना पसंद करती हैं। इस दिन वे अपने दोस्तों या परिवार के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जाती हैं।
इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ बेहतरीन और सुरक्षित जगहों के बारे में बताएंगे, जहां महिलाएं निडर होकर महिला दिवस मना सकती हैं और खूबसूरत पल बिता सकती हैं।

वाराणसी (Varanasi Me Ghumne Ki Jagah)
विमेंस डे के खास मौके पर अगर उत्तर प्रदेश में किसी शानदार और सुरक्षित जगह घूमने की बात हो, तो वाराणसी कई महिलाओं की पहली पसंद होती है। यह सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का एक मशहूर तीर्थ स्थल है, जहां देश-विदेश से महिलाएं घूमने आती हैं।
गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी, महिलाओं के लिए एक बेहतरीन आध्यात्मिक जगह मानी जाती है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट और भारत माता मंदिर जैसे पवित्र स्थल देखने को मिलते हैं। महिलाएं गंगा नदी में नाव की सवारी का आनंद ले सकती हैं और शाम को होने वाली भव्य गंगा आरती का हिस्सा बन सकती हैं, जो मन को शांति और सुकून देती है।

आगरा (Agra Best Places)
विमेंस डे के खास मौके पर कुछ महिलाएं आध्यात्मिक जगहों पर जाना पसंद करती हैं, तो कुछ प्यार की पहचान बनी जगहों की सैर करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की महिलाएं जिस ऐतिहासिक प्रेम स्थल पर जाना पसंद करती हैं, वह है आगरा – यानी ताजमहल का शहर।
आगरा न सिर्फ उत्तर प्रदेश का एक शानदार पर्यटन स्थल है, बल्कि यह महिलाओं के लिए सुरक्षित भी माना जाता है। इसलिए कई महिलाएं विमेंस डे पर अकेले भी यहां घूमने आती हैं। आगरा में आप ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट, अंगूरी बाग, फतेहपुर सीकरी और जामा मस्जिद जैसी कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों की खोज कर सकती हैं।

वृंदावन (Vrindavan Me Ghumne Ki Jagah)
भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में एक प्रमुख धार्मिक स्थान माना जाता है। हर महीने यहां हजारों देशी और विदेशी श्रद्धालु घूमने और दर्शन करने आते हैं। इसे प्रेम की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
विमेंस डे (8 मार्च) के मौके पर वृंदावन जाने का एक अलग ही आनंद होता है। यह शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित भी माना जाता है। अगर आप इस दिन वृंदावन जाएंगी, तो हर तरफ होली के रंगों और उत्साह का नजारा देखने को मिलेगा।
यहां आप प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर, श्री राधा दामोदर मंदिर और गोपेश्वर महादेव मंदिर समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं। वृंदावन का वातावरण भक्तिमय और मन को सुकून देने वाला होता है, जो हर किसी को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है।

दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park)
अगर आप उत्तर प्रदेश में किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर विमेंस डे मनाना चाहती हैं, तो दुधवा नेशनल पार्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह खूबसूरत पार्क लखीमपुर-खीरी जिले में स्थित है और अपनी हरी-भरी वादियों और दुर्लभ जीव-जंतुओं के लिए जाना जाता है।
यहां आपको बाघ, तेंदुआ, गैंडा, हाथी, हिरण और भालू जैसे अनोखे जानवर देखने को मिल सकते हैं। जंगल सफारी का मजा लेते हुए आप इन वन्यजीवों को करीब से देख सकती हैं। मार्च और अप्रैल का महीना यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय मौसम सुहावना होता है और जंगल की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।
मां से ममता मिलती है, बहन से प्यार और दुलार…
नारी का सम्मान करो, क्योंकि वही जीवन को सही दिशा देती है।
नारी के बिना घर अधूरा है, उसकी मौजूदगी से ही परिवार पूरा होता है।







Yo! Thinking about joining BHT Club? Signing up is pretty straightforward. Just make sure you’ve got an email address and a strong password. Here’s the signup link: bhtclubsignup
Yo, 786game is giving some interesting vibes. Gave it a shot and its quite fun! Check them out when you have a chance 786game.
57VCasino is pretty solid. I like the variety of games they have. The payouts are decent too, haven’t had any issues so far. Give it a shot 57vcasino.
Gamebet3 is alright. Not the flashiest site, but it gets the job done. Decent odds, nothing too crazy. Worth a look if you’re shopping around. gamebet3
Bateubetbr’s a new one on me. The website’s easy enough to use and I didn’t have any issues placing bets. Seems legit, which is always a plus! Look at bateubetbr and see if it is for you.
Yo, 78betapp is my go-to for a quick flutter. Easy to use, decent odds, and I haven’t had any dramas with withdrawals. Give 78betapp a crack!
Chidowin… yeah, not bad! I reckon they have a reasonable selection of games and the site loaded quickly for me. Have a look at chidowin
Got mega777apk on my phone and I am loving the accessibility. All my favorite slot games right at my fingertips. Works flawlessly, no lag. mega777apk is a good choice!