अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का मन बना रहे हैं, तो मथुरा-वृंदावन की यात्रा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानें, कैसे आप इस गोवर्धन पूजा पर मथुरा-वृंदावन की बजट में यात्रा कर सकते हैं।
गोवर्धन पूजा का महत्व और तिथि
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, जिसे कुछ स्थानों पर अन्नकूट भी कहा जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गायों को पवित्र और पूजनीय माना गया है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है, और इस दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और चार धाम यात्रा के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

मथुरा-वृंदावन के दर्शन
आप मथुरा-वृंदावन की यात्रा दिल्ली से शुरू कर सकते हैं। दिल्ली से मथुरा की दूरी लगभग 162 किमी है, जिसे कार से तीन घंटे में तय किया जा सकता है। यदि आप रात में निकलते हैं, तो सुबह की आरती तक मथुरा पहुंच सकते हैं। मथुरा के बाद वृंदावन और गोकुल की यात्रा कर सकते हैं, और यमुना घाट पर स्नान का आनंद ले सकते हैं।
मथुरा-वृंदावन में घूमने की जगहें
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। वृंदावन में श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर, निधिवन, दानघाटी मंदिर आदि के दर्शन करना न भूलें। साथ ही गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी अवश्य करें।
बजट यात्रा योजना
दिल्ली से मथुरा की बस का किराया लगभग 300 रुपये है, और टैक्सी का किराया 3000 से 5000 रुपये तक हो सकता है। मथुरा में 1000-1200 रुपये प्रति रात के हिसाब से होटल में ठहर सकते हैं। स्थानीय यात्रा के लिए ऑटो रिक्शा का उपयोग कर सकते हैं, जो प्रतिदिन 400-500 रुपये में कई मंदिरों के दर्शन करवाता है। पूरे शहर का दौरा टैक्सी से 1500-1800 रुपये में किया जा सकता है। यदि आप टूर पैकेज लेना चाहें, तो 7000 रुपये प्रति व्यक्ति (2 रात 3 दिन) में आपको मथुरा-वृंदावन का पूरा पैकेज मिल सकता है।









References:
Online roulette https://aliciaiyjr382653.atualblog.com/
References:
Baltimore casino aryba.kg
References:
Hitn spin casino test Legzo Casino
References:
Online Casino Bonus ohne Einzahlung Echtgeld Casino Lastschrift
References:
Valley view casino center seating chart dubaijobsae.com
References:
Fairmont le manoir richelieu fightdynasty.com