दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, फिनलैंड ने बाजी मारी, वहीं भारत भी खुश लेकिन पाकिस्तान उससे ज्यादा

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, फिनलैंड ने बाजी मारी, वहीं भारत भी खुश लेकिन पाकिस्तान उससे ज्यादा
Join Telegram Channel (Join Now) Join Now

World Happiest Country 2025: – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, फिनलैंड एक बार फिर से दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल हो गया है। वहीं, भारत 147 देशों की इस सूची में 118वें स्थान पर है। पिछले साल भारत 126वें स्थान पर था।

finland again ranked happiest country list know where india and pakistan stands

फिनलैंड लगातार आठवीं बार दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में पहले स्थान पर रहा है। 147 देशों की इस लिस्ट में भारत को 118वां स्थान मिला है। पिछले साल भारत 126वें नंबर पर था, तो इस साल भारत की रैंकिंग में 8 स्थानों का सुधार हुआ है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान इस बार भारत से भी आगे निकल गया है। पाकिस्तान को हैप्पीनेस इंडेक्स में 109वीं रैंक मिली है।

यह भी पढ़ें: 👉 Temples in Chandigarh: चंडीगढ़ वाले घूम आएं ये प्रसिद्ध मंदिर, छुट्टी वाले दिन करें सैर ☺️

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, खुशहाली सिर्फ आर्थिक विकास पर निर्भर नहीं होती, बल्कि लोगों के बीच आपसी विश्वास और सामाजिक जुड़ाव भी इसका बड़ा हिस्सा है। देशों की रैंकिंग उन सवालों पर आधारित थी, जिनमें लोगों से उनके जीवन को खुद से आंकने के लिए कहा गया। आइए जानते हैं कि और कौन से देश सबसे खुशहाल देशों में शामिल हैं।

किन देशों का रहा दबदबा

अमेरिका खुशहाल देशों की सूची में अब तक के सबसे निचले स्थान पर पहुंच गया है। इस रैंकिंग के टॉप 20 में ज्यादातर यूरोपीय देशों का दबदबा है। हालांकि हमास के साथ युद्ध के बावजूद, इस्राइल आठवें स्थान पर बना हुआ है। कोस्टा रिका और मेक्सिको जैसे देश भी पहली बार टॉप 10 में आ गए हैं, जहां कोस्टा रिका छठे और मेक्सिको दसवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, अमेरिका इस लिस्ट में 24वें नंबर पर पहुंच गया है, जबकि 2012 में वो 11वें स्थान पर था।

सबसे दुखी तो ये हैं

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 सालों में अमेरिका में अकेले खाने वाले लोगों की संख्या में 53% की बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में यूनाइटेड किंगडम 23वें स्थान पर है। रैंकिंग में अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे उदास देश बताया गया है। अफगान महिलाएं कहती हैं कि उनका जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ है। पश्चिमी अफ्रीका का सिएरा लियोन अब दूसरा सबसे उदास देश बन गया है, और उसके बाद लेबनान आता है, जो निचले तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: 👉 Top 10 Best Nudist Beaches Worth Experiencing in Europe :- यूरोप में अनुभव करने लायक शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ न्यडिस्ट समुद्र तट

टॉप 20 सबसे खुशहाल देश

  • फिनलैंड
  • डेनमार्क
  • आइसलैंड
  • स्वीडन
  • नीदरलैंड
  • कोस्टा रिका
  • नॉर्वे
  • इस्राइल
  • लक्ज़मबर्ग
  • मेक्सिको
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूज़ीलैंड
  • स्विटजरलैंड
  • बेल्जियम
  • आयरलैंड
  • लिथुआनिया
  • ऑस्ट्रिया
  • कनाडा
  • स्लोवेनिया
  • चेक गणराज्य

​हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे खराब रैंकिंग वाले देश

अफगानिस्तान (नंबर 147) एक बार फिर लिस्ट में सबसे नीचे आ गया है। सिएरा लियोन (नंबर 146), लेबनान (नंबर 145), मलावी (नंबर 144) और जिम्बाब्वे (नंबर 143) खुशहाली के मामले में सबसे नीचे वाले पांच देशों में शामिल हैं।

रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. ​

Suraj

सूरज एक्सप्लोर एक वेबसाइट है जो दुनिया की सुंदर जगहों को खोजने और अन्वेषण करने में मदद और मार्गदर्शन करती है। यह वेबसाइट आपको दुनिया की खूबसूरती का अनुभव कराने में सहायक है।

12 thoughts on “दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, फिनलैंड ने बाजी मारी, वहीं भारत भी खुश लेकिन पाकिस्तान उससे ज्यादा”

  1. This is exactly the quiet encouragement I had not known I was needing until your words set it gently before me today. You never leaned on hollow buzzwords and that plain grounded voice is exactly why I believe every word you set down. You have my full admiration and support so keep that spark alive and keep lighting the way for everyone who follows you.

    Reply

Leave a Comment